Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाकपा के नेतृत्व में ऊर्जांचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन ने विस्थापितों के समर्थन में 4 सूत्रीय माँगो को लेकर एनसीएल गोरबी गेट पर एक दिवसीय दिया धरना प्रबंधन ने लिखित में मागा 15 का दिन समय

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन/गोरबी आज दिनांक 28/07/2021 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वाधान में ऊर्जांचल विस्थापित एवं कामगार यूनियन जिला सिंगरौली द्वारा मुहेर के विस्थापितों के समर्थन में 4 सूत्रीय माँगो को लेकर एनसीएल की गोरबी परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और वही एनसीएल प्रबंधन ने आन्दोलनकारियों से बात की और लिखित रूप से उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी 4 मांगों पर विचार करके 15 दिवस के अन्दर निराकरण किया जायेगा । 

आन्दोलन स्थल पर उपस्थित कामगार यूनियन के अध्यक्ष का. संजय नामदेव ने कहा कि विस्थापितों को रोजगार न देकर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है और वही विस्थापित दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं और एक साल में 4 बार आन्दोलन प्रदर्शन किया गया एनसीएल के अधिकारियों व नीलकंठ कंपनी के अधिकारियां द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता है और इसके बाद भी अब तक ठोस कार्यवाही नहीं की गयी और उन्होने यह भी कहा कि विस्थापित जब नौकरी मांगने जाते हैं तो उनके ऊपर झूठे मुकदमें दर्ज कराये जाते हैं और श्री नामदेव ने कहा कि फर्जी मुकदमों की वापसी की हम मांग करते हैं उन्होने कहा कि 3 श्रमिक कोयला वाहन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गयी और उनके परिवार को नौकरी देने के लिये उस समय के तात्कालीन जीएम आरबी प्रसाद, एसओपी पीके दुबे ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर स्थायी नियुक्ति प्रदान करेंगे परन्तु डेढ़ साल हो गये अब तक परिजनों की नियुक्ति नहीं की गयी और उन्होने कहा कि 4 सूत्रीय मांगों को लेकर एनसीएल गोरबी – बी ब्लाक को चेतावनी दी गयी थी यदि मांगों को नहीं माना गया तो हम पुन: आन्दोलन करने के लिये बाध्य होंगे। 

वही एनसीएल गोरबी के आला अधिकारी व ओबी कंपनी नीलकंठ प्रबंधन द्वारा मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया 
आन्दोलन स्थल पर उपस्थित मुहेर गांव के निवासियों ने बताया कि उनका गांव रिलायंस कोल – अमलोरी परियोजना तथा गोरबी परियोजना की खदानों से घिरा हुआ है और मुहेर गांव के निवासी इन खदानों की ब्लास्टिंग व इनके द्वारा प्रयोजित प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं फिर भी एनसीएल और रिलायंस प्रबंधन द्वारा अपने सीएसआर के मद से मुहेर गांव का विकास नहीं किया जा रहा है और वही मुहेर गांव के निवासी एक – एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं वही करीब ढाई सौ नवयुवक ऐसे हैं जो बेरोजगार हैं उन्हें इन परियोजनाओं द्वारा मजदूर स्तर का भी रोजगार नहीं दिया जा रहा है और ब्लास्टिंग व प्रदूषण के कारण उनके घर गिर रहे हैं और पूरी खेती बर्बाद हो रही है ।

उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित कामरेड संजय नामदेव, भगवान आश्रय नामदेव, राजकुमार शर्मा, अरुण सिंह, प्रमोद नामदेव, अरुण पाण्डेय, शिवकली साकेत, बृजेश जायसवाल, अक्षय कुमार साकेत, सुनील सिंह गौड़, फूलमती सहित मुहेर गाँव के विस्थापित महिलाएं पुरुष व एटक के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।

वही सुरक्षा की दृष्टि से धरना स्थल पर गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, सरनाम सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल पर मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...