ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/07/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र बैढन के आसपास घनी बस्तियों से तेज रफ्तार के साथ बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली द्वारा म्यार नदी से अवैध रेत खनन कर धड़ल्ले से रात 11:00 बजे शुरू होकर सुबह 7-8 बजे तक परिवहन कर मंहगे दाम पर बालू की बिक्री किया जा रही है ।

वही स्थानीय बताते हैं कि रातभर ट्रैक्टर फर्राटे के साथ तेज गति दौड़ते है वही सड़क के किनारे व सड़क में गाय – बछड़े बैठे हुये को रौंदते हुये निकलते है और वही कई गाय – बछड़े चोटिल हो चुके है कुछ तो सड़क पर दम तक तोड़ चुके है वही लगभग आधा दर्जन से अधिक बालू से लदा एवं खाली ट्रैक्टर तीव्र गति से रातभर चलते है वही तेज गति से चलने के कारण रात में सड़क पर चलना व सड़क को पार करना खतरे से खाली नही है और घनी बस्तियों से गुजरते समय मोड़ पर तीव्र गति से ट्रैक्टर को मोड़ते हैं पलटने से बड़ी दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है ।
एक ट्रैक्टर चालक बताता हैं कि रातभर में 500 रुपये हमे मिलता है जिसमे 10 ट्रिप लगाता हूँ और पुलिस को पैसा देकर रात भर रेत का कारोबार चलता है वही जिले के सम्बन्धित विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal