ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/07/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन अभी – अभी जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी/बैढन में बिना नंबर के ट्रैक्टर द्वारा रात के अंधेरे में इसके पहले लगभग आधा दर्जन से अधिक रात भर ट्रैक्टर ट्राली द्वारा मयार नदी से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था जो अब बालू परिवहन बंद चुका है ।

वही ट्रैक्टर चालक ने बताया कि जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के ट्रैक्टर हैं जो कई लोग दिन-रात वीडियो फोटो बनाते रहते हैं इसके बाद रात में शासकीय भूमि एवं एनटीपीसी रेलवे के किनारे खाली भूमि की मिट्टी का खनन कर लोड कर रहे है हम लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ेगा ।
वहीं पर रहवासियों ने आपत्ति जतायी है कि ट्रेक्टर चालक द्वारा तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली में लदे मिट्टी मोहल्ले से गुजरते हैं और वही कई मोड़ पड़ते है तो ट्रैक्टर पलटने एवं राहगीरो को आने जाने वाले में दहशत व्याप्त हैं ।
जिसमें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal