
टीकाकरण के लिये सभी की भागीदारी आवश्यक – राजीव रंजन मीणा
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा उपाय टीकाकरण है और मास्क सेनेटाईजर, सामाजिक दूरी का पालन करना कोरोना से बचने का तत्कालीक साधन है वैक्सीन ही जीवन रक्षा का कवच है टीका लगवाकर अपना और अपने परिवार का जीवन बचाये उक्त आशय की अपील कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा जिले के नागरिको से की गयी है ।
कलेक्टर ने आग्रह किया कि टीकाकरण मे सभी लोगो की भागीदारी आवश्यक है कोरोना से बचाव के लिये कोरोना वैक्सीन को शत – प्रतिशत लोगो को अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिये और उन्होने कहा कि कोरोना को हराने के लिये टीकाकरण आवश्यक है टीकाकरण कराने के साथ हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि कोरोना गाईड लाईन का लगातार पालन करे और उन्होने कहा कि सभी लोग “6 फिट की दूरी मास्क है जरूरी” के मंत्र को आत्मसात करे और उन्होने कहा निरंतर साबुन पानी से अपने हाथो को धोये ।
कलेक्टर ने कहा कि अभी तक जिले की आम जनता के द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने मे अहम भूमिका निभायी गयी है और उन्होने आम नागरिको से अपील करते हुये कहा कि इसी प्रकार आगे भी कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुये कोरोना को हराने मे अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे ।
www.badbtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal