
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19 (वैक्सीनेशन) टीकाकरण महा अभियान” के तहत टीकाकरण कराने हेतु टीका केंद्रों पर उमड़ा जनसैलाब और वहीं कई टीका केंद्र में दवा वैक्सीन हुआ खत्म और वही कुछ टीका केंद्र में लोग नंबर चिट लेकर वैक्सीनेशन कराने हेतु इंतजार करते देखे गये ।
शा. उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में लगभग 237 (वैक्सीन)लोगो का टीकाकरण के बाद समापन किया गया और इसी तरह शा.प्राथमिक विद्यालय (कन्या) बैढन में 223 लोगो हुआ और वही पर इसके कुछ देर बाद लगभग 100 लोगो का वैक्सीन डोज मगाया गया वैक्सीनेशन अभी तक जारी है ।
जिला अस्पताल सहट्रामा सेंटर बैढन के पास डीडीआरसी भवन में टीकाकरण भारी भीड़ के साथ जारी है और यहाँ पर लोगो द्वारा 2 गज की दूरी के नियमो का पालन नहीं किया जा रहा है और वही कुछ लोगो का कहना है कि कुछ लोग आते है बिना लाइन लगे वैक्सीन लगवाकर चले जाते है हम लोग काफी देर से लाइन लगे हुये है और वहाँ पर पुलिस की व्यवस्था नही है जो लाइन और 2 गज की दूरी बनाये रखने की व्यवस्था बनाया जा सके ।
मौके पर समाजसेवी शाहनवाज खान (मिनाज), उत्तम तिवारी, नगर निगम के कर्मचारी व शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग नर्स सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal