Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संयुक्त व्यापार मंडल व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में आज दूसरे चरण में 323 लोगों ने कराया वैक्सिनेशन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल व संयुक्त व्यापार मंडल बैढ़न के अध्यक्ष राजाराम केसरी के अगुवाई में दूसरे चरण के दौरान आज दिनांक 14 जून 2021 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बैढन के (रामलीला मैदान के पास) सद गुरुकृपा लाज परिसर में जिला चिकित्सालय के नर्स स्टाफ के द्वारा भारी संख्या में युवा व्यापारी, महिलाये – पुरुष कुल लगभग 323 लोगों ने “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी” के तहत नियमो का पालन करते हुये लाइन में खड़े होकर पंजीयन कराने बाद बढ़-चढ़कर टीकाकरण कराने में हिस्सा लिया ।

वही बताते हैं कि 18 से 44 वर्ष तक के लगभग 291 लोगों का टीकाकरण हुआ और वही 45 वर्ष के ऊपर 32 लोगो ने टीकाकरण कराया वही जिसमे सबसे ज्यादा व्यापारी गण और उनके परिजन महिलाये- पुरुष शामिल रहे और इसी प्रकार कुल लगभग 323 लोगों ने टीकाकरण कराया ।

कोविड-19 से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अनलॉक के दौरान स्थानीय व्यापारियों का सहयोग देखने को मिला और जैसे आधार कार्ड का नम्बर और टीकाकरण कर्ता का मोबाइल फोन होना अनिवार्य है और वही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नही था या जानकारी नही है वही व्यापारियों द्वारा अपने एंड्राइड मोबाइल फोन से रजिस्ट्रेशन कराना और कतार बद्ध तरीके से व्यापारियों द्वारा सहयोग करते हुये वैक्सीनेशन का कार्यक्रम आज दूसरा चरण संपन्न हुआ और आगे भी इसी तरह वैक्सीनेशन कराया जायेगा ।

मौके पर बैढन व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम केसरी, अजय जायसवाल, अभिलाष जैन, चेतन लोहिया, अनिल सोनी (कतारु), रामदुलारे वर्मा, जिला चिकित्सालय के नर्स स्टाफ और अन्य व्यापारियों का टीकाकरण कराने में अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...