बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल विगत दिवस दिनांक 9 जून 2021 को दिन बुधवार को जिले के अजाक्स एवं नाजी संगठन और भाजपा नेताओं के द्वारा क्रांतिवीर आदिवासी नेता रहे बिरसा मुंडा जी के 121वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के अवसर पर मल्हार पार्क के सामने बिरसा मुंडा जी का चौपाटी में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाया गया ।
वही साथ ही नपानि पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार एवं पूर्व पार्षद दल नेता संजीव अग्रवाल और समाजसेवियों के द्वारा बस स्टैंड के पास शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।
वही बताते हैं कि बिरसा मुंडा भारत के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे और अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में उनकी ख्याति जग जाहिर थी और सिर्फ 25 वर्ष के जीवन में उन्होंने इतने मुकाम हासिल किये कि हमारा इतिहास सदैव उनका ऋणी रहेगा ।
बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को वर्तमान झारखंड राज्य के रांची जिले में उलिहातु गाँव में हुआ था।
बिरसा मुंडा पढ़ाई में बहुत होशियार थे इसलिये लोगों ने उनके पिता से उनका दाखिला जर्मन स्कूल में कराने को कहा पर इसाई स्कूल में प्रवेश लेने के लिये इसाई धर्म अपनाना जरुरी हुआ करता था तो बिरसा का नाम परिवर्तन कर बिरसा डेविड रख दिया गया।
कुछ समय तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जर्मन मिशन स्कूल छोड़ दिया क्योंकि बिरसा के मन में बचपन से ही साहूकारों के साथ-साथ ब्रिटिश सरकार के अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह की भावना पनप रही थी।
इसके बाद बिरसा ने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ़ लोगों को जागृत किया तथा आदिवासियों की परम्पराओं को जीवित रखने के कई प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक 1894 में बारिश न होने से छोटा नागपुर में भयंकर अकाल और महामारी फैली हुई थी तभी बिरसा ने पूरे समर्पण से अपने लोगों की सेवा की और उन्होंने लोगों को अन्धविश्वास से बाहर निकल बिमारियों का इलाज करने के प्रति जागरूक किया और सभी आदिवासियों के लिये वे ‘धरती आबा’ यानि ‘धरती पिता’ हो गये।
शोषण के खिलाफ बिरसा ने विद्रोह की चिंगारी फूंकी न कि अपने लोगों को गुलामी से आजादी दिलाने के लिए बिरसा ने ‘उलगुलान’ (जल-जंगल-जमीन पर दावेदारी ) की अलख जगायी ।
बिरसा ने ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ यानि ‘हमारा देश, हमारा राज’ का नारा दिया और देखते ही देखते सभी आदिवासी, जंगल पर दावेदारी के लिए इकट्ठे हो गये और वही अंग्रेजी सरकार के पांव उखड़ने लगे और भ्रष्ट जमींदार व पूंजीवादी बिरसा के नाम से भी कांपते थे।
अंतिम यात्रा 9 जून 1900 को बिरसा ने रांची के कारागार में आखिरी सांस ली।
उक्त 121 वीं पुण्यतिथि दिवस के अवसर पर नपानि पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, भाजपा पार्षद दल पूर्व नेता संजीव अग्रवाल, सांसद पूर्व प्रतिनिधि इन्द्रेश शुक्ला, अजाक्स संभागीय महासचिव डी.पी.चौधरी, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सचिव दयाराम अहिरवार, कोषाध्यक्ष भेषमनी पनिका, मेला सागर पनिका, नाजी जिलाध्यक्ष रतिभान साकेत, सुनीता सावले, लाखन सिंह मरावी, गोरेलाल पनिका, लल्ली सिंह, संगीता सिंह, समाजसेवी बृजेश शुक्ला, महेश गुप्ता, अजय राठोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal

