ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/06/2021
नगर निगम अमला व शिक्षा विभाग और जिला पुलिस चौराहे तिराहे पर रही मुस्तैद
BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आज रविवार को अनलॉक साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मुख्यालय स्तर पर जगह-जगह तिराहे व चौराहे पर जिला पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, नगर निगम प्रशासन का अमला कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समझाइश दी जा रही है और वही लगभग लापरवाही करने वाले को आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को जिला स्तर पर अस्थाई जेल राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम भेजा गया ।
वहीं पर इमरजेंसी सेवाओं को देखते हुये पूरी तरह से छूट दिये गये है और वही पकड़े गये लोगो को 4 से 5 घंटे बैठाकर ₹200/- जुर्माने के साथ छोड़ा गया और वहीं पर भारी संख्या में लोगों से उनके समस्याओं को जानते हुये वही कुछ को लोगो को चौराहे और तिराहे पर ही छोड़ा गया और वही कुछ लोग मेडिकल में खाज – खुजली दवा खरीदने को लेकर बहाने बताया और उनको छोड़ दिया गया और वही अन्य लोगो को बहाना व प्रयास करने वाले को अस्थाई जेल पहुंचाया गया ।
मौके पर शिक्षा विभाग संजय श्रीवास्तव , कन्हैयालाल शाह, राम मनोहर बसोर, बालक दास बैस, अखिल अहमद, नगर निगम 41 वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर, कोतवाली थाना पुलिस एस.आई. बीपी कोल, एस.आई. विजय पुष्पकार सहित अन्य कोतवाली पुलिस व नगर निगम के अमला और शिक्षा विभाग के जगह जगह मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.con
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
