Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना कर्फ्यू छूट मे पूरी सतर्कता व सावधानी बरतें लापरवाही न करें, कोविड प्रोटोकाल का पालन करें कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने की क्षेत्र वासियों से अपील।

ब्रेकिग न्यूज – 03/05/2021

📡हिम्मत समाचार – ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-सिंगरौली 3 जून 2021/कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले वासियों से कोरोना कर्फ्यू के बाद दी जा रही छूट के संबंध में अपील करते हुए कहा है कि आजादी को जिम्मेदारी मानें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

उन्होंने जिले के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग व जनप्रतिनिधियों के समन्वय से हम कोरोना संक्रमण की दर जिले में कम कर पाने में सफल हुए हैं किंतु अभी कोरोना गया नहीं है।

थोड़ी सी असावधानी फिर से हमें संकट में डाल सकती है और संक्रमण दर बढ़ सकती है अतः कोरोना कर्फ्यू के छूट के दौरान पूरी सतर्कता व सावधानी बरतें। मास्क लगायें, मास्क न लगाने वालों को टोंके तथा सेनेटाइजर से हाँथ धोयें अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। घर में भी अधिक लोगों के एक साथ रहने पर मास्क लगाकर रखें।

उन्होंने व्यापारी बंधुओं से भी अपील की है किजिम्मेदारी के साथ छूट (अनलॉक) का उपयोग करें। कलेक्टर ने आगाह किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से पुनः जिले पाबंदिया लागू हो सकती है इसलिए कोविड व्यवहार का पालन करते हुए अपनी सहभागिता निभायें।उन्होने जिले वासियो के आग्रह किया कि लक्ष्य उम्र वर्ग के व्यक्ति अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण जरूर कराये अपने आस पड़ोस के लोगो को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करे टीका ही इस महामारी से बचने का प्रमुख हथियार है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...