Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“अनलॉक” के आज दूसरे दिन भी नियमो का उल्लंघन करने पर अस्थाई जेल से जुर्माने के साथ लगभग 150 व्यक्ति हुये रिहा

ब्रेकिंग न्यूज़ :- दिनांक 02/06/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर “अनलॉक” के दौरान कल दिनाक 1 जून से 15 जून तक नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के आधे से ज्यादा क्षमता के साथ दूसरे दिन दुकानों को खोला गया और वही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही के साथ – साथ लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से समझाइस दी जा रही है ।

वही अनलॉक गाइडलाइन का जिला प्रशासन द्वारा संशोधन करते हुये जरूरी वस्तुएं सब्जी – फल, किराना दुकान, दूध डेयरी, मेडिकल दुकान, पशु आहार, कृषि यंत्र दुकान खोलने हेतु दाये -बाये को समाप्त कर दिया गया है ।

अनलॉक के नियमो का पालन न करने एवं सड़क पर बेवजह घूमने वाले लगभग 75 व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस और नगर निगम के सँयुक्त तत्वाधान में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन व 56 ब्यक्तियो को जयन्त चौकी अंतर्गत बस स्टैंड में बने अस्थाई जेल में लगभग 4 से 5 घण्टे तक बैठाया गया और वहीं दोपहर शाम तक मे इंडियन रेडक्रास और नगर निगम कार्यालय का जुर्माने की रसीद काटी गयी और वही सभी को अस्थाई जेल से रिहा किया गया ।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक कोतवाली थाना बैढन प्रभारी नगर निरीक्षक अरुण पाण्डेय, कोतवाली पुलिस एसआई बीपी कोल, एस आई के के शुक्ला, शिवहरे वार्ड, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, अमर पनिका, रोहित चौरसिया सहित नगर निगम एवं कोतवाली पुलिस पीसीआर वैन व अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे और वही जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विबेदी, एएसआई सुरेश शुक्ला, आरक्षक दीपक यादव, जतिन आदि रहे

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...