दूसरे प्रदेशो से आने वाले व्यक्तियो को सात दिनो तक कराया जाये क्वारेनटाईन – श्री मीना
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अध्यक्षता मे अनलाक के दौरान कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु बैठक जिले के अधिकारियो के साथ आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये और उन्होने कहा कि लाकडाउन के दौरान जिले के सभी विभागो के अधिकारियो के साथ – साथ स्वास्थ्य अमला आर.आर.टी. दल के अधिकारियो कर्मचारियो के द्वारा संक्रमण को रोकने मे लगातार 24 घण्टे तक 2 माह तक जो मेहनत की गयी है उसका परिणाम है कि आज हमारे जिले मे संक्रमण की दर न्यूनतम हो गयी है और इसके लिये सभी बधाई के पात्र है ।
कलेक्टर ने कहा कि जिले मे 1 जून से अनलाक की प्रक्रिया प्रारभ हो रही है कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने मे लगे सभी अधिकारी – कर्मचारी आगे भी अपने – अपने क्षेत्रो कार्य करे और वही संक्रमण को रोकने के लिये शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का अपने – अपने क्षेत्रो मे शत – प्रतिशत पालन कराये और जो भी ग्राम या वार्ड अभी भी रेड जोन मे है इन स्थानो पर किसी भी प्रकार की गतिविधिया चालू न होने पाये और वही पूर्व के भाति रेड जोन की लगातार निगरानी करे और उन्होने कहा कि संक्रमण आगे न बढ़े इसके लिये जरूरी है कि शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का शत – प्रतिशत पालन कराया जाये और उन्होने निर्देश दिया कि यदि गाव या वार्ड मे एक भी पाजीटिव केस मिले तो उस स्थान को माईक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये ।
कलेक्टर ने कहा कि अनलाक के संबंध मे जो निर्देश जारी किये गये है उसका शत – प्रतिशत पालन कराये।
शादी – विवाह समारोह मे दोनो पक्षो से 10-10 व्यक्तियो की सूची प्राप्त करे दोनो पक्षो को मिलाकर 20 से अधिक व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल न रहे और वही विवाह के दौरान समारोह की वीडियो ग्राफी कराये समारोह प्रातः 6 बजे रात्रि 10 बजे के पूर्व पूर्ण कराया जाये और उन्होने निर्देश दिया कि चाहे छोटी दुकान हो या बड़ी दुकान 6 से अधिक व्यक्तियो के एकात्रित होने पर रोक रहेगी और दुकानो पर सामाजिक दूरी के नियमो का पालन कराये और वही मास्क लगाकर आने वालो को ही दुकानदार सामानो की बिक्री करे और यदि कोई दुकानदार नियमो का पालन नही करता है तो उसकी दुकान को सील करे।
उन्होने कहा कि सीमाओ बनाये गये चेकपोस्टो पर बाहर से आने वाले व्यक्तियो पर निगरानी रखे उनकी जॉच कराये और उन्हे 7 दिनो तक क्वारेनटाईन कराये।
कलेक्टर ने निर्देश दिया कि मोटरसाईकल पर एक ही व्यक्ति के चलने की अनुमति होगी और आटो मे दो व्यक्तियो को बैठने की अनुमति होगी और इसके अलावा भी कलेक्टर के द्वारा उपस्थित अधिकारियो को संक्रमण आगे न बढ़े और इसके रोकथाम के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, तहसीलदार जीतेन्द बर्मा, जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह सहित आर.आर.टी. टीम के अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
