बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार


BK NEWS:- सिंगरौली जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हीरा सिंह के निधन पर मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि है कि बहुत ही दुःखद समाचार है।आगे अजय सिंह ने कहा है कि हीरा सिंह कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान और पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते थे।अजय सिंह ने कहा कि हीरा सिंह करकोसा पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कुँवर अर्जुन सिंह “दाऊ साहब” और उनके काफी करीबी थे।हीरा सिंह के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है।वही उन्होंने दुखी परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।



कांग्रेस पार्टी व गांव में फैली शोक की लहर
व्हाइट टाइगर के नाम से प्रसिद्ध हीरा सिंह करकोसा के निधन की खबर सुन कांग्रेस पार्टी सहित करकोसा व आस पास के गांव में शोक की लहर फैल गई।आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम करकोसा में उनको मुखाग्नि दी गई।हीरा सिंह के निधन जिले में पार्टी को अपूर्ण क्षति पहुंचा है।वही हीरा सिंह अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए है तीन लड़को में सबसे बड़े अजय सिंह,अनिल सिंह व विजय सिंह उर्फ बी.के सिंह है।दाहसंस्कार में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राम अशोक शर्मा,कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल,पूर्व युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान,NSUI जिला अध्यक्ष पंकज पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज कुलश्रेष्ठ,वरिष्ठ कांग्रेसी आशुतोष सिंह,पूर्व सरपंच बद्री पटेल सहित गांव के लोग उपस्थित रहे

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal