ब्रेकिंग न्यूज – 25/05/2021
📡हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :- सिंगरौली 25 मई 2021/ कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने सरई से जिला मुख्यालय वापस लौटते समय बुधेर जंगल के अमिलिया घाटी के पास सड़क के किनारे तेदूपत्ता तोड़ रहे श्रमिको को देखकर अपनी गाड़ी खड़ी कर उनका हाल चाल जानने उनके पास पहुचे।
कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह, वन मण्डल अधिकारी व्ही मधुकुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय भी संयुक्त रूप से तेदुपत्ता तोड़ रहे श्रमिको के पहुचे।
कलेक्टर ने श्रमिको से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा उन्हे मास्क लगाने सामाजिक दूरी के नियमो का पालने के साथ ही अपना टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ तेदूपंत्ते से मिलने वाली राषि के संबंध मे भी जानकारी ली गई।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
