ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 23/05/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोनाकाल में विगत कई दिवस से टोटल लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी गनियारी में अवैध रूप से देशी – विदेशी शराब का बिक्री करते हुये घर के अंदर व खुले आम मैदान के बीचो – बीच दुकान का संचालन अशोक शाह उर्फ कल्लू गनियारी द्वारा लगातार किया जा रहा था ।
वही जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार 31 मई 2021 रात्रि 12:00 बजे तक टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान जिले के सँयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय के मागदर्शन में गठित आरआरटी टीम के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाना पुलिस के मौजूदगी में छापामार कार्यवाही कर अवैध रूप से देशी – विदेशी शराब और बियर बगैरह भारी मात्रा में जप्त कर कार्यवाही की गयी है ।
दूसरी कार्यवाही कोतवाली थाना के पास किराना दुकान को किया सील
बैढ़न/ताली में तभी वही बड़े मजे की बात है सामने आयी कि दुकानदार संतोष शाह के द्वारा किराना दुकान संचालित के दौरान पति – पत्नी दोनों दुकान में बैठे थे तभी अचानक गठित आरआरटी टीम को देखते हुये दुकान के सटर को गिराकर रिहायशी कमरे में चले गये बताया कि दुकान बंद है और वही जब दुकान को सील करने की नौबत आयी तो उनको बुलाया गया और उनसे ताला माँगा गया तो बड़े न नुकर के बाद एक छोटा सा ताला दिया गया तभी 10 मिनट के बाद पूरी तरह से दुकान को सील करने की बात सामने आयी तो उन्होंने कहा कि 2-3 वर्ष का हमारा एक छोटा सा बच्चा दुकान के अंदर है और वही तभी आनन – फानन में आरआरटी टीम के द्वारा दुकान का सटर उठाने पर एक व्यक्ति एक छोटा सा बच्चा को लेकर दुकान से बाहर निकला और दुकान के अंदर फिर से देखकर तभी संयुक्त कलेक्टर और आरआरटी टीम के द्वारा आगामी आदेश तक दुकान को सील गया ।
मौके पर संयुक्त कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, आरआरटी टीम प्रमुख प्रदीप चढ़ार, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, वार्ड प्रभारी गनियारी/ बैढ़न आई.पी. नागर, एल.के.सिंह, कोतवाली थाना पुलिस पीसीआर वैन सुनील सिंह प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, श्याम सुंदर बैस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
