Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उपखंड अधिकारी माडा की बड़ी कार्यवाही झोलाझाप डॉक्टर कर रहा था कोरोना पीड़ितों का इलाज एवं मेडिकल स्टोर के नाम पर चल रहा था क्लीनिक, प्रशासन ने छापा मार क्लिनिक व मेडिकल स्टोर किया सील।

ब्रेकिंग न्यूज – 17/05/2021

📡हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-
महामारी के दौर में कई लोगों द्वारा फर्जी तरीके से लोगों का उपचार के मामले सामने आ रहे हैं कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देश के परिपालन में आज उपखंड अधिकारी माड़ा सुश्री सम्पदा सराफ के द्वारा मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई कर दुकान की गई सील।

जानकारी की अनुसार आज दिनांक 17/05/2021 को बी.आर पैथोलॉजी के संचालक मनोज जायसवाल ,झोलझाप डॉक्टर अमीनुद्दीन अंसारी, नरसिंह कुशवाहा एवं मेडिकल की आड़ में क्लीनिक का संचालन कर रहा मेडिकल स्टोर संचालक प्रताप मेडिकल स्टोर के द्वारा लोगो का उपचार किया जा रहा था जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ितों को जो कि कोरोना संभावित लक्षण है उनको इंजेक्शन लगाए जा रहे थे।

बिना किसी प्रकार की जांच या संसाधन के लोगों का उपचार किया जा रहा था मौक़े पर पहुँच SDM माडा एवं उनके दल के द्वारा छापामारी कर कार्यवाही करते हुए क्लिनिक व मेडिकल स्टोर को सील मार दिया गया।

मौक़े पर प्रभारी तहसीलदार सुमित गुप्ता, थाना प्रभारी माड़ा रावेंद्र द्विवेदी रहे उपस्थित।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...