ब्रेकिंग न्यूज – 16/05/2021
📡हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-आज दिनांक 16/05/2021 को जयन्त के युवा द्वारा कोरोना काल में जयन्त चेक पोस्ट बॉर्डर, पुलिस चौकी जयन्त, व बस स्टैंड में तैनात पुलिस कर्मियों को चाय बिस्किट वितरण किया गया।
और साथ ही गोलाई बस्ती, बैगा बस्ती, के जरूरतमंद लोगों को भोजन व मॉस्क का वितरण किया गया।
तथा कहा गया की मानवता का सबसे बड़ा रूप एकता जिस समाज में एकता का विश्वास हो वह हर लक्ष्य को पूरा कर सकती है हम सब मिलकर आगे बढ़े हम सब एक साथ रहे हम अपने अपने जीवन में अच्छे कर्म करें और अपने कर्म भूमि के लिए जीवन खपा दें यही सबसे बड़ा सुखद घटना है।
भोजन वितरण में मुख्य रूप से सहयोगी रहे- सुजीत मिश्रा, शिवेंद्र सिंह ,प्रवीण पाण्डेय (आशु) शिवम सिँह, अखिल सिन्हा,सुमित प्रजापति,का योगदान रहा।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
