ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/05/2021
खड़ी वाहन पर गिरे पेड़ की डाली, बाल – बाल बचे
नाली न होने से कई घरों में घुसा बरसाती सड़कों का पानी
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 कोरोनाकाल में जिले भर में मई माह के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी में कई दिनों से खराब मौसम होने के बाद आज तेज हवाओं व ओले बारिश के कारण जहां पर कई पेड़ धरासायी हुये हैं और कई जगहों पर लगे कोविड बैरियर छावनी व सहायता केंद्र के छप्पर तेज हवा होने के कारण उखड़ गये है और वही फिर बनाने की जुगत में लोग लगे है
वही जिला मुख्यालय के थाना बैढन के पास पोस्ट ऑफिस रोड में ब्लाक कालोनी में खड़ी एक कार के ऊपर पेड़ के मोटा डाल गिरने से बाल – बाल बचे और वही आज तेज बारिश होने के कारण देखते ही देखते कई घरों में बरसात का पानी आंगनों में पानी जमा हो गया है ।
वही बताया जा रहा है कि इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में कई जगह में नाली न होने कारण सड़कों का पानी घरों के आंगन में जमा हो गया है और कई लोग अपने आंगनों में भरे बरसाती पानी का निकासी खुद करते देखे गये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
