ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/05/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार और गठित टीम के साथ कोरोना से संक्रमित आयुशलेट हुये उनके आवास पर जाकर निरीक्षण करते हुये जाना हाल चाल और वही आवश्यक निर्देश देते हुये समझाइस भी दी गयी ।
वही कॉलोनियो और सड़कों पर बेवजह घूमने वाले को हिदायत देते हुये नाम पता नोट किया गया और समझाइस दी गयी कि बेवजह घरों से बाहर न निकले और मास्क लगाकर रखे ।
क्वॉरेंटाइन हुये निरीक्षण स्थल एसबीआई कॉलोनी, आवासीय कॉलोनी गनियारी, डीएवी रोड बैढन सहित आसपास के अन्य इलाकों में भ्रमण किया गया और वहीं बेवजह सड़क पर घूमने वाले को समझाइश देकर घरों को तरफ़ वापस भेजा गया ।
मौके पर सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, आरआई, पटवारी उमेश नामदेव, नगर निगम के एसडीओ रत्नाकर गजभिये वार्ड प्रभारी आई.पी. नागर, एल.के. सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
