Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रीवा संभाग के कमिश्नर सिंगरौली कोविड-19 कोरोना उपचार व्यवस्थाओ कि की समीक्षा बैठक संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना लॉक्डाउन का कराए कड़ाई से पालन

ब्रेकिंग न्यूज़ – 29/04/2021

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिंह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :सिंगरौली दिनांक 29.04.2021- रीवा संभाग के कमिश्नर श्री अनिल सुचारी के अध्यक्षता में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामलल्लू वैश्य, देवसर विधानसभा के विधायक श्री सुभाष रामचरित्र वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय के उपस्थिति में सिंगरौली जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने एवं इसके उपचार हेतु की गई व्यवस्थाओ की जानकारी के संबंध में सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठक आयोजित हुई। संभागायुक्त श्री सुचारी ने कहा कि जिले में कोरोना कफ्र्यू का कड़ाई से पालन कराया जाय तथा अन्य राज्यो से आने वाले बसो का प्रवेश बन्द किया जाय। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान हेतु सर्वेक्षण कराया जाय जिससे उनका जांच कराया जाकर उपचार प्रारम्भ हो सके।

वही बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखे उन्हे निर्धारित समय तक होम क्वारन्टीन कराया जाय। जिनके पास आवास में रहने की पर्याप्त व्यवस्था न हो उन्हे संस्थागत केन्द में रखे। वही उपस्थित विधायकगणो से भी कोरोना संक्रमण को रोकने से संबधित व्यवस्थाओ के संबंध में चर्चा की गई एवं उनके सुझाव प्राप्त किये गय।तत्पश्चात संभागायुक्त के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेन्टर में निर्मित किए गए कोविड सेन्टर तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिये गय। आपने जयन्त परियोजना स्थित कोविड सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया तथा इस कार्य में लगे डॉक्टर एवं व्यवस्थापको से जानकारियां ली गई।बैठक के प्रारम्भ मेंकलेक्टर श्री मीना के द्वारा संभागायुक्त सहित उपस्थित सम्मानित विधायको का स्वागत करते हुए जिले में की गई व्यवस्थाओ के संबंध में वृहद रूप से जानकारी से अवगत कराया गया।

कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि कोविड से संक्रमित गंभीर मरीजो के उपचार के लिए ट्रॉमा सेन्टर में 150 बेड, एनसीएल जयन्त कल्याण मंडप में 100 वेड तथा एनटीपीसी विन्ध्यनगर एवं एनसीएल,अमल्होरि कल्याण मंडप सहित सिंगरौली में तैयार कराए गये है जहां पर्याप्त व्यवस्थाएं उपचार से संबंधित कराई गई है। आक्सीजन की कोई कठिनाई नही है। वही बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए भी होम क्वारन्टीन कराया जा रहा है। वही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में दलो का गठन कर सर्दी, जुकाम बुखार से पीड़ित व्यक्तियो को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही उपचार हेतु की जा रही है तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से ऐसे संक्रमित व्यक्ति जो होम आयसोलेशन किये गये है उनके स्वास्थ्य के बारे में दो बार जानकारी लीजाकर उनके स्वास्थ्य से संबंधित दवाईयां या डॉक्टर के द्वारा परामर्श दिया जाता है।

भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर श्री डी0पी0 वर्मन, अतिरिक्त पुलीस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर, एसडीएम श्री ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर, श्री बी0पी0 पाण्डेय, निगमायुक्त श्री आर0पी0 सिंह, सीएसपी श्री देवेस पाठक, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री व्ही0बी0 उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...