ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/04/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 09/04/2021 को शाम 6:00 बजे शुक्रवार से लॉकडाउन दिनांक 12/04/2021 को सुबह 06:00 बजे तक लगा हुआ था ।
जिसमें पहले 60 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया गया था वही फिर से दिनांक 12/04/2021 को सुबह 6:00 बजे से दिनांक 15/04/2021 सुबह 6:00 बजे तक किया गया जिसमें किसी प्रकार से ढील न दिये जाने के कारण छोटे दुकानदार किराना दुकान, चना ठेला, फल – सब्जी ठेला और फुटपाथ में लगाने दुकानदार फुटपाथी हाथ ठेला जैसे लोगों में काफी रोष व्याप्त है ।
वही बताते हैं कि 60 घंटे से अधिक लॉकडाउन होने के कारण छोटे दुकानदार और फुटपाथी काफी परेशान हैं वही उनके जेब में पैसे न होने कारण खाने के लिये लाले पड़ते दिखायी दे रहे हैं और उन्होंने मांग की है कि प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक कम से कम 4 घंटे का लॉकडाउन खुलवाकर ढील दी जाये ताकि रोजमर्रा की जरूरत की समान की खरीदी – बिक्री के लिये दुकान लगाने हेतु 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के तहत पालन करते हुये दुकान वगैरह लगवाकर जीविकोपार्जन एवं सहूलियत प्रदान करने की जिला प्रशासन से माँग की है ।
इनका कहना है
वही भाकपा नेता काम. संजय नामदेव ने बताया कि किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिये साजिश तहत लॉकडाउन लगाया है और वही मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया गया है क्योंकि वहां पर उप विधानसभा का चुनाव है जहां पर चुनाव है वहाँ कोरोना नहीं है और वही जिले में पहले से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है जैसे जिला चिकित्सालय में आईसीयू वेंटिलेटर अस्पताल में आना था जो अभी तक नहीं आ पाया है और मरीजों के लिये पर्याप्त बेड की व्यवस्था नहीं है ऐसे में लॉकडाउन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसे में जिला प्रशासन को मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुये प्रतिदिन 4 से 5 घंटे का लॉकडाउन में ढील दिया जाना अतिआवश्यक है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
