बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वाले को चितरंगी तहसील के नौडिहवा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागेंद्र शुक्ला ने भारी मात्रा में हरे – हरे गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार गिया है ।
तद्पश्चात सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में व एसडीओपी चितरंगी एसएन सिंह बघेल के सतत निगरानी में थाना प्रभारी गढ़वा निरीक्षक शंखधर द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक नागेंद्र शुक्ला ने पुलिस बल के साथ 16 किलो 220 ग्राम अनुमानित बाजार किमत 1,62600 रुपये का गांजा की खेती कर रहे आरोपियों के कब्जे से जब्त कर पुलिस हिरासत में लेते हुये न्यायालय में पेश किया ।
वही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि थाना गढ़वा के नौडिहवा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गढ़वा में राजेश नामक व्यक्ति एवं सहयोगी बाली केवट अपनी बागवानी में अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती किया हुआ है, जिस सूचना उपरान्त थाना प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागेंद्र शुक्ला द्वारा अपने पुलिस बल के साथ तत्काल रवाना होकर अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी राजेश तिवारी पिता रामजियावन तिवारी उम्र 35 वर्ष और गुलाब उर्फ बाली चरण केवट पिता करन केवट उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी गढ़वा पुलिस चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा तहसील चितरंगी के बागवानी मे पहुंचकर रेड कार्रवाई करने के दौरान 16 किलो 220 ग्राम गांजा अनुमानित बाजार किमत 1,62600₹ आरोपियों के कब्जे से बरामद होने पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध नौडिहवा चौकी के अपराध क्रमांक 120/21 धारा 8/20 ए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक नागेंद्र शुक्ला, सउनि लल्लू रैदास, आरक्षक भैयालाल यादव आरक्षक संजीत यादव, सुनील मुजाल्दे, लक्ष्मण राय की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
