ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/04/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु 60 घंटे का लॉकडाउन के दौरान आज दूसरे दिन रविवार को सुबह लगभग 10:30 बजे सड़क पर बेवजह घूमने फिरने वाले को कोतवाली पुलिस के पीसीआर द्वारा अंबेडकर चौक से दर्जन भर से अधिक लोगों को कोतवाली थाना लाया गया ।
वही इसी प्रकार जयन्त चौकी पुलिस द्वारा लगभग आधा दर्जन लोगों को पुलिस चौकी में बैठाया गया है चौराहे बाजार व मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश बार्डर पर सघन मास्क चेकिंग के साथ बाहर से आने जाने वालों की निगरानी भी की जा रही है।।
वही बेवजह सड़कों पर घूमने फिरने वाले को पुलिस द्वारा सख्ती से निपट रही है और जो जरूरी कार्य से जा रहे हैं उनसे पूछताछ के बाद छोड़ा जा रहा है ताकि अपना जरूरी कार्य कर सकें ।
वही कोतवाली पुलिस द्वारा इस बात की समझाइश दी रहे दी जा रही है कि जब कोई अति आवश्यकता हो तभी घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकले, बेवजह घर से बाहर न निकले ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
