ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/04/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रदेश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले के नगरीय क्षेत्र में आज दिनांक 09/04/2021 दिन शुक्रवार को शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लग चुका है ।

वही आज शाम 6:00 बजने के कुछ देर पहले बाजारों में खरीदारी लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया और वही नगर निगम व पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने हेतु तत्पर दिखे और बहुत दिनों के बाद बाजार में सन्नाटा देखने को मिला वही आज फिर नगर निगम अमला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से सब जगहों पर समझाईस दी गयी और दुकानों को बंद कराया गया औऱ वही धड़ल्ले से देशी – विदेशी शराब दुकान बैढन द्वारा लगभग शाम 6:30 बजे के बाद शराब दुकान बंद हुआ और बताते हैं कि दो दिन शनिवार – रविवार को बंद रहेगा और सोमवार को सभी दुकाने व कार्यालय खुलेगे ।
वही अपील की गयी कि लोग बेवजह घरों से बाहर न निकले कोई अतिआवश्यक जरूरी काम हो तो तभी निकले घर से बाहर निकले और मास्क का उपयोग करें व समाजिक दूरी का पालन करें और मौके पर स्थानीय थाना के पुलिस बल यातायात पुलिस और नगर निगम की अमला जगह – जगह समझाइश देते हुये दिखे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal