बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बीते पखवाड़े हिंडालको महान एलुमिनियम प्लांट के आवासीय कॉलोनी बी 9 में संजय चतुर्वेदी के आवास में हुई भारी भरकम चोरी का खुलासा करते हुये बरगवां पुलिस ने सोना चांदी वह नगदी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

एसपी बीरेंद्र सिंह के निर्देश पर टीआई नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अत्यंत सुरक्षित कॉलोनी में हुई चोरी को गंभीरता से लेते हुये की गयी सूक्ष्म जांच में क्षेत्र के संदिग्ध चोरों से सघन पूछतांछ के बाद आरोपियों गोपी बसोर निवासी चौराडांड़ व रामसागर और बहादुर बसोर निवासी लामीदह को गिरफ्त में लेते हुए उनके कब्जे से चांदी 870 ग्राम, सोना 93 ग्राम और 20 हजार नकदी सहित अन्य सामान बरामद करते हुये घटना दिनांक को दर्ज धारा 379, 380 के तहत न्यायालय में पेश किया है जहां न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी परियोजना कर्मी संजय चतुर्वेदी के आवास बी 9 में 20 मार्च कि रात में अज्ञात चोरों ने परियोजना कॉलोनी कि बाउंड्री में सेंध मार कर घुसे चोरों ने 20 हजार नकदी सहित सोने चांदी के बेशकीमती गहने जेवरात लेकर फरार हो गये थे जिसका निरीक्षण स्वयं पुलिस कप्तान बीरेंद्र सिंह ने किया था एवं लगातार जांच पड़ताल में नजर बनाये हुये थे।
एएसपी अनिल सोनकर के मार्गदर्शन एवं राजीव पाठक के सतत देखरेख में की गयी इस कार्रवाई में एसआई उपेंद्रमणि शर्मा, एएसआई अरविंद द्विवेदी, अनिल मिश्रा, प्र.आ. संजीत सिंह रमेश कोल, दयाशंकर, राजकुमार तिवारी, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी नरेंद्र यादव, अरविंद रावत, रामाशीष यादव, विवेक सिंह सुनीता धुर्वे शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal