ब्रेकिंग न्यूज – 07/04/2021
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-जिले के विंध्यनगर थाना के जयन्त चौकी क्षेत्र अन्तर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिंपलेक्स बस्ती के एम.जी.आर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है।

सूचना मिलते ही मौके पर विंध्यनगर थाना प्रभारी व जयन्त चौकी प्रभारी पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पी.एम हेतु भेजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान राम जी उरांव पिता फागु उरांव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी-सिम्पलेक्स बस्ती के रूप में हुई हैं। वही शव को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी द्वारा गठित टीम द्वरा संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर थाने ले आया गया है एवं सख्ती से पूछताछ जारी है जिसमे बहुत जल्द ही हत्या एवम हत्या का कारण का खुलासा हो जाएगा।
हो सकता है हत्या आशंका का खुलासा बहुत जल्द।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal