
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के पिपरा कलाॅ गांव में शुक्रवार की देर रात में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में न सिर्फ ईंट-पत्थर चला, बल्कि कई राउंड फायरिंग भी हुई। गोली चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव पर नजर रखी है।
बताया जा रहा है कि नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलाॅ गांव में दो पक्षों के बीच एक दिन पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन थाना पुलिस मामले को दबा दी थी। नतीजतन शुक्रवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। जमकर ईंट-पत्थर चले। फायरिंग हुई। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनो पक्षों का मुकदमा दर्ज कर 07 लोगों को गिरफ्तार कर ली। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि दोनो पक्ष पड़ोसी हैं। आपस में परिचित हैं। घटना में किसी को गोली नही लगी है। पत्थर की चोट से एक व्यक्ति घायल है, जिसकी स्थिति सामान्य है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal