Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया: युवती के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बलिया:पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह को मिली बड़ी सफलता ।
दिनांक 29.03.2021 को थाना बांसडीह रोड अन्तर्गत गेंहू के खेत में एक युवती की हत्या के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 विपिन ताडा व अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के अनावरण हेतु SO बांसडीह रोड को निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देश के क्रम में SO बांसडीह रोड, डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घटना स्थल से अभिलेखीय व इलेक्ट्रानिकी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए मुखिबर की सूचना पर महज कुछ घण्टों के भीतर ही घटना कारित करने वाले *अभियुक्त अन्नु राजभर पुत्र सरल राजभर नि. सरांक भरटोली थाना बांसडीह रोड बलिया* को गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त (आलाकत्ल) चाकू व 02 अदद मोबाइल तथा अभि0 की शर्ट जिसपर खून के छीटे हैं बरामद किया गया ।
*पूछताछ अभियुक्तः-* अभि0 ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था व पैसे भी देता था । जब पैसे देना बन्द कर दिया तो मृतका बात करना बन्द कर दी तथा अभि0 अपना मांगा तो देने से मना कर दी जिसके चलते रात्रि में मिलने के बहाने बुलाकर अभि0 ने घटना के अंजाम दिया तथा चाकू व अपनी शर्ट जिसपे खून के छीटे थे सब छुपाकर रात्रि में अपने घर जाकर सो गया था ।
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 41/21 धारा 302/506 भादवि थाना बांसडीह रोड बलिया ।
*नाम पता अभियुक्तः-*
अन्नु राजभर पुत्र सरल राजभर नि. सरांक भरटोली थाना बांसडीह रोड बलिया ।
*बरामदगीः-*
1. 01 अदद आला कत्ल चाकू
2. 02 अदद मोबाइल
3. 01 अदद खून से सना अभि0 का शर्ट

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...