ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/03/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस घटना दिनांक 25/03/2021 को बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत कचनी गांव के सुनसान इलाके में सुबह के समय एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति रामकैलाश शाह पिता रामबरन साहू उम्र 50 वर्ष निवासी दसौती थाना नवानगर जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) का शव रक्त रंजीत अवस्था में पड़ा मिला था और तभी कचनी गाँव में सनसनी मच गयी थी जिसमें मृतक का चेहरा कुचला हुआ था और घटनास्थल पर रक्त रंजित पत्थर और मृतक का गमछा खून से लतपथ पड़ा मिला था और सिंगरौली पुलिस द्वारा घटना दिनांक से आरोपी को 48 घंटे के अंदर अंधी हत्या का खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पत्रकारों के समक्ष जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के द्वारा अंधी हत्या का खुलासा किया गया ।

वही पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश कुमार पाठक घटनास्थल पर गये हुये थे उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये अंधी हत्या की खुलासा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय को निर्देशित कर संपूर्ण प्रकरण के पर्यवेक्षक का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर सिंगरौली को सौंपा गया था ।
थाना प्रभारी कोतवाली बैढन द्वारा इस हत्याकांड के खुलासे एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना कोतवाली से तीन टीमें गठित कर कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरणों में गहन अनुसंधान किया जिसमें आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों को थाना में तलब कर पूछताछ की गयी जिसमे अनुसंधान में तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 24/03/2021 को रात्रि में मृतक राम कैलाश शाह के साथ में रमेश कुमार शाह निवासी कचनी को देखा गया और वहीं मृतक के मोबाइल से रात्रि करीबन 12:00 बजे आखरी कॉल शिवकुमार शाह निवासी कचनी के मोबाइल में की गयी है ।
वही पुलिस तथ्यों के आधार पर रमेश कुमार शाह पिता रामशरण शाह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कचनी को पकड़कर थाना लाकर बारीकी से पूछताछ की गयी जिस पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसके द्वारा लूट के उद्देश्य से रामकैलाश शाह की हत्या की है और वही आरोपी द्वारा बताया गया कि दिनांक 24/03/2021 को रात्रि करीबन 10:30 से 10:45 बजे के बीच मैं कृष्णा मंदिर कचनी के पास चबूतरे पर बैठा था उसी समय ग्राम दसौती का रामकैलाश शाह मेरे पास चौराहे में आया और मेरे बगल में बैठ गया उस समय रामकैलाश शराब पिया था फिर रामकैलाश बोला कि मुझे और शराब पीना है तुम जाकर शराब ले आओ फिर दोनों साथ में पीते हैं और मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है तब राम कैलाश बोला कि पैसा मेरे पास है और ₹120/- रुपये निकालकर मुझे दिया तब मुझे लगा कि रामकैलाश बहुत पैसा रखा है और मेरे मन में उसे लूटपाट करने हेतु उसकी हत्या करने का इरादा आ गया तब मैं कैलाश से कहा की दोनों पिंटू के घर तरफ चलते हैं वही शराब खरीदेंगे पियेंगे फिर हम दोनों डीह बाबा रोड में बाउंड्रीवॉल के पास पहुंचे जहां रामकैलाश शाह पेशाब करने लगा तब मैं अचानक लंगी मारकर उसे जमीन पर पटक दिया और वही मौके पर पड़ा पत्थर उठाकर उसके चेहरे पर तीन बार मारा रामकैलाश वही मर गया तब उसके जेब से उसका मोबाइल पैसा लूट लिया और हत्या के बाद घर के पास हैंडपम्प में हाथ मुंह धोया और हत्या के बाद मुझे डर लगने लगा तो मैं सोचा कि मैं अपने दोस्त शिवकुमार के साथ सो जाता हूं और उसके घर गया किंतु वह बोला कि मैं अपनी के साथ सोऊंगा तो मैं अब अपने घर चला आया आरोपी द्वारा लूट के उद्देश्य से मृतक की हत्या करना पाया गया ।
उक्त प्रकरण में आरोपी रमेश शाह द्वारा लूट के उद्देश्य से मृतक रामकैलाश की हत्या करना एवं नगदी मोबाइल आदि लूट लिये जाने से प्रकरण में अनुसंधान के आधार पर धारा 394, 397 भा.दं.वि. बढ़ायी गयी है और आरोपी रमेश शाह के विरुद्ध अपराध धारा 302, 394, 397 भारतीय दंड विधान का प्रमाणित पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 27/03/2021 को न्यायालय में पेश किया गया ।
उक्त प्रकरण में अंधी हत्या का खुलासा करने में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारी को नगद इनाम से पुरस्कृत किया जायेगा ।
जप्त सुदा सामग्री
इस प्रकरण में आरोपी रमेश कुमार शाह द्वारा मृतक रामकैलाश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल तोड़ कर फेंकी गयी और उसकी सिम मृतक का लूटा गया ₹740/- रुपये नगद एवं वक्त घटना आरोपी द्वारा पहने गये खून के धब्बे युक्त पहने हुये कपड़े जप्त किये गये ।
उक्त कार्यवाही व प्रकरण के खुलासे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, एसआई रामजी शर्मा, एएसआई पप्पू सिंह, रजनीश उपाध्याय, डी.आर. सिंह, कृष्नेंद्र सिंह, आरक्षक जितेंद्र सिंह, महेश पटेल, रामनाथ सिंह, राजकुमार द्विवेदी, सैनिक रामसुशील शुक्ला की अहम भूमिका रही ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal