ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/03/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना विधवा पेंशन कल्याणी – राष्ट्रीय परिवार सहायता – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ मिलने वाला विगत सप्ताह पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एक क्लिक से हितग्राहियो के बैंक खाते में जाने वाला राशि अभी तक न मिलने के कारण हितग्राही बैंक और नगर निगम कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं ।

वहीं हितग्राही अपने बैंक खाते को प्रिंट कराने के बाद दिखाते हुये नजर आ रहे है और कह रहे है कि हमारे बैंक खाते में अभी तक योजना के रुपये खाते में नहीं आये हैं ।

ऐसे में हितग्राही बताते हैं कि बैढन के रामलीला ग्राउंड में कलेक्टर से लेकर विधायक जनप्रतिनिधि केवल बड़े-बड़े चेक देकर फोटो खिंचवा कर भूल गये हैं हितग्राही उस पैसे को लेकर आस लगाये हुये बैठे हैं और बैंक और नगर निगम कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं यह योजना केवल बड़े – बड़े चेक व फोटो खिंचवाने व दिखाने के लिये रह गया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal