Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तस्करों के विरुद्ध बरगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध शराब एवं गांजे के साथ 2 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बरगवां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री में लगे 2 तस्करों पर कार्यवाही करते हुये आरोपियों को पकड़ा है।

वही जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर चलाये जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने विभिन्न कार्यवाहियों में तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध हाथभट्टी शराब व गांजा जप्त किया है ।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा टीम गठित कर ग्राम कनई निवासी बबुआराम प्रजापति उर्फ बलरामदास पिता रामकिशुन प्रजापति के घर में छापामार कर कार्यवाही करते हुये घर के पीछे खेत में पियरा के नीचे छुपाकर रखा गांजा बरामद किया पुलिस को उसके खेत से मिले 2 किलो 900 ग्राम गांजे की कुल कीमत करीब 46400 रुपये आंकी जा रही है और वही पुलिस के अनुसार यह गांजा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में बिक्री होना था पुलिस ने आरोपी बबुआराम प्रजापति पर अपराध क्रमांक 161/21 धारा 8, 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।

वहीं एक अन्य कार्यवाही में ग्राम धौड़र में एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमडी 5974 में भरकर बिक्री हेतु ले जा रही अवैध हाथ भट्टी शराब के साथ चतुर्गुन जयसवाल पिता गणेश जयसवाल निवासी पोखरा बरगवां को पकड़ा है और पुलिस को उसके वाहन में बंधे दो जरकीनों में 60 लीटर देशी हाथभट्टी शराब बरामद हुई है और जिसकी कीमत करीब 6000 रुपये आंकी गयी और वही पुलिस ने वाहन समेत शराब जप्त कर लिया है और वहीं आरोपी पर अप. क्र. 162/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया है और वही दोनों ही आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक अरविंद द्विवेदी, अनिल मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजीत सिंह, रमेश कोल, आरक्षक बृजेंद्र धाकड़, नरेंद्र यादव, विवेक सिंह, पंकज चतुर्वेदी एवं महिला आरक्षक सुनीता ध्रुवे व ज्योति त्रिपाठी की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...