Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गनियारी के बीजपुर रोड के किनारे जर्जर अवस्था में खड़ा सूखा पेड़ दुर्घटनाओं को कभी भी दे सकता है दावत, पेड़ को हटवाने की उठी मांग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/03/2021

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 41 गनियारी बीजपुर रोड भारतीय स्टेट बैंक कॉलोनी के गेट के सामने लगभग 2 वर्ष से शीशम का सूखा पेड़ सड़क के किनारे जर्जर अवस्था में खड़ा है और और वही पेड़ के ऊपर 11000 और 440 वोल्ट का केबल लाइन गया हुआ है जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं का दावत दे सकता है ।

वही भारतीय स्टेट बैंक कालोनी के रहवासी बताते हैं कि लगभग 1 वर्ष पूर्व में नगर निगम प्रशासन को पेड़ हटाने लिखित व मौखिक में आवेदन पत्र दिया गया था इसके बावजूद भी सूखे पेड़ को न वहाँ से कटवाया गया न हटवाया गया और ऐसे में भी सबसे व्यस्ततम बीजपुर रोड रहता है जो छत्तीसगढ़ – उत्तर प्रदेश राज्य को सड़क मार्ग से जोड़ता है और वही कभी भी अनहोनी होने की संभावनाये बनी हुई है ।

वही समय रहते नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि जनहित में सड़क के किनारे जर्जर अवस्था में सूखे पेड़ को कटवाकर हटवाया जाये ताकि घटना दुर्घटना होने की संभावनाये खत्म हो सके ।जनहित में जारी ।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...