ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/03/2021

वही आम जनमानस व खाता धारको को दूसरे दिन आज 16 मार्च को बैंक न खुलने से लेन देन न होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ।
जिसमें सिंगरौली जिले के समस्त बैंक शाखाओं के गेट के सामने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन भोपाल के आह्वान पर आज 16 मार्च को बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बैंक के निजीकरण के विरोध में भारतीय स्टेट बैंक से अंतराज्यीय बस स्टैण्ड बैढन – थाना रोड पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
वही हड़ताली बैंक के अधिकारी डीएस झा बताते हैं कि स्टेट बैंक एवं अन्य बैंक को निजीकरण किया जा रहा है इसलिये समस्त बैंक अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं और उन्होंने कहा कि हम केवल बैंकिग नहीं करते हैं सोशल बैंकिंग करते हैं जनरल अकाउंट खोलते हैं और जीरो बैलेंस का खाता खोलते हैं और छोटे – छोटे व्यापारियों को देते हैं और वही बैंकों का निजीकरण किया जायेगा तो यह सारे बैंक प्राइवेट के हाथ में चला जाता है तो सोशल बैंकिग करने का कोई अधिकार नही होगा और प्राइवेट करण होने से जैसा आप जानते है कि बॉम्बे महाराष्ट्र में अपने ही खाते में ₹10 लाख रुपये है तो आप 5 हजार से अधिक अपने ही पैसे को नहीं निकाल पाएंगे और बैंक निजीकरण होने से आम जनता को भी नुकसान एवं परेशानी होगी और बैंक के कई तरह सर्विस चार्ज बढ़ जायेगे इत्यादि परेशानियां सभी को होगी और उनकी प्रमुख मांग बैंकों को निजीकरण से रोका जाये अगर माँगे नही मानी गयी तो जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय यूनियन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे ।
उक्त बैंक बंदकर हड़ताल विरोध प्रदर्शन में उपस्थित एसबीआई से डीएस झा, मनीष कुमार, आरएन सिंह, अवधेश कुमार, संजय पारस्कर, सुजय कुमार, ऋतुराज, यूबीआई से विनय कुमार, मनोज शर्मा, अंब्रेस झा, राकेश, मध्यांचल बैंक से बीरेंद्र कुशवाहा, धनंजय झा, रामनिवास शाह, रविशंकर शाह, शंभू कुमार शाह सहित अन्य हड़ताली बैंक कर्मी सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे ।
वही सिंगरौली जिले के एटक यूनियन के पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बैंक के अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रहे उनकी माँगे जायज है और वही एटक यूनियन देश भर हो रहे हड़ताल का समर्थन करती है और वही भारत सरकार से माँग करती है कि बैंको को निजीकरण न किये जायें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal