जिला स्तर पर पं. अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी मे नारी गरिमा समारोह हुआ आयोजित
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन आज दिनांक 08 मार्च 2021 को “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने कहा कि परंपराओ से नही अपितु महिलाओ को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनानें के लिये शासकीय एवं सामाजिक प्रयासों की और भी आवश्यकता है और वही वर्तमान में महिलाओ ने विभिन्न क्षेत्रों मे ऐतिहासिक प्रगति की है व महिलाओं के लिये स्वास्थ्य – शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय आदि क्षेत्रों में स्वतंत्रता पूर्वक अवसर प्रदान करने के लिये समाज को खुले मन से आगें आने की जरूरत है और महिलाओ को स्वयं के जीवन के संचालन की स्वतंत्रता मिलने पर वे और तेजी से विकास की उड़ान भर सकेगे ।

वही विधायक श्री बैस ने कहा कि हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु अनेक योजनाये संचालित कर सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये देवसर विधायक श्री सुभाष रामचरित्र वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी एवं कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नही बचा जहा महिलाओ ने अपने कामयबी का झण्डा नही फहराया है और उन्होने कहा कि आज कल लड़कियो की तरफ देखे तो हम पाते है कि लड़किया हर क्षेत्र मे आज लड़को से आगे है चाहे वह प्रतियोगी परीक्षाओ की लिस्ट हो या कोई दूसरा क्षेत्र हो और उन्होने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की सोच है कि महिलाये पुरूषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले आज पंचायत एवं नगर निगम मे महिलाओ को 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने का कार्य किसी ने किया है वे हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी है ।
वही जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व के लिये महत्वपूर्ण है और उन्होने कहा कि हमे एक क्षण रूककर सोचने की आवश्यकता है कि हम जाने अनजाने मे महिलाओ के प्रति कैसा व्यवहार कर जाते है और उन्होने कहा हमे महिलाओ के प्रति अपने व्यवहार मे परिर्वतन लाने की अति आवश्यकता है जब हम महिलाओ का सम्मान करेगे तभी एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते है और वही कहा कि जिले मे महिलाओ को स्वरोजगार योजनाओ के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है और हमे महिला सशक्तिकरण की अवधारण को पूर्ण करना है अपने समाज मे व्याप्त कुरीतियो एवं अधविश्वास को दूर कर हम उत्तम समाज का निर्माण कर सकेगे ।
इसके पूर्व सामुदायिक भवन मे रंगारंग मंचीय कार्यक्रम के अयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक श्री वैश्य, विधायक श्री बर्मा, कलेक्टर श्री मीना, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मालवीय, पूर्व महापौर श्रीमती खैरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह के कर कमलो द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर एवं कन्या पूजन के साथ किया गया ।
उक्त अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती खैरवार सहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह, आशा अरूण यादव, विजया सिंह, वीणा तिवारी के द्वारा भी इस गरिमायी कार्यक्रम के दौरान अपना उद्बोधन दिया गया और वही महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश मिश्रा के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की गयी ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान हुनर हाट सहित बच्चियो के द्वारा कराटे के साथ – साथ संगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये और वही मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियो के कर कमलो द्वारा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाली महिलाओ छात्राओ को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद श्रीमती सीमा जायसवाल, समाजसेवी ए.के. तिवारी, आशा गुप्ता, रीति सोनी, सरोज शाह आदि उपस्थित रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal