बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/ माड़ा थाना क्षेत्र के मूढ़ी गांव में 25 फरवरी को माँ बेटे की निर्मम हत्या के आरोपी को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर डबल हत्याकांड का खुलासा किया है।

वही आरोपी मृतिका फुलऊ बियार का पुत्र व मृतक रामरक्षा बियार का भाई लालचंद्र बियार है जिसने पत्नी से भाई के अवैध संबंधों व हिस्से में कम जमीन मिलने के कारण भाई की हत्या कर दी और वही हत्या करने के दौरान उसकी माँ ने उसे देख लिया था जिस कारण सुराग को मिटाने के लिये अपनी माँ की भी हत्या कर दी थी ।
ज्ञात हो कि विगत शुक्रवार को माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मूढ़ी में हुई दोहरे हत्याकांड से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी और घटना की जानकारी लगते ही सिंगरौली पुलिस अधीक्षक समेत विभाग के अन्य आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये थे और जहां मामले को गंभीरता से देखते हुये पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक, अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली राजीव पाठक, अनुविभागीय अधिकारी देवसर आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक यूपी सिंह एवं थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह को दोहरी हत्याकांड के खुलासे का जिम्मा दिया गया था जिनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था और अंतत: पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंच गया ।
शुक्रवार सुबह फरियादी हरिश्चन्द्र बियार पिता बालकरण बियार उम्र 36 वर्ष साकिन मूढ़ी ने माड़ा थाने में तहरीर दर्ज करायी कि उसका छोटा भाई रामरक्षा बियार एवं मां फुलऊ बियार को बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से सिर व गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचायी गयी है जिस कारण उनकी मौत हो गई है और वही सूचना पर थाना माड़ा ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर लिया था एवं इस सनसनीखेज मामले के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह, एसडीओपी राजीव पाठक समेत अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये थे और जहां एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपियों की तलाश की जाने लगी तभी तफ्तीश के दौरान पुलिस ने ग्रामीण जनों एवं मुखबिरों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी के अथक प्रयास किये।
वही संदेह के आधार पर आरोपी लालचंद से लगातार पूछताछ की जाती रही और वह अपने ही बयानों में उलझता चला गया और जिसके बाद शक की सुई उसके ऊपर गहराती चली गयी और अंतत: कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी लालचंद बियार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसने बताया की हत्या की वजह अपनी पत्नी का मृतक भाई के साथ अवैध संबंध होने की शंका एवं जमीन जायदाद में कम हिस्सा मिलने के कारण उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था और पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व रक्त रंजित कपड़े भी बरामद कर लिये हैं एवं आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
वही बताया जाता है कि हत्या की रात आरोपी लालचंद बियार केवल अपने भाई को मारना चाहता था परंतु उस कमरे में मृतक रामरक्षा बियार एवं उसकी मां फुलऊ बियार दोनों अलग-अलग बिस्तर पर सो रहे थे जो आरोपी ने अपने भाई की कुल्हाड़ी से हत्या की तो उसकी मां फुलऊ बियार जाग गयी और वही अपने भाई की हत्या का राज उजागर हो जाने के डर से कलयुगी बेटे ने मां की भी कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी ।
पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी तीन लोगों की अंधी हत्या
माड़ा में एक के बाद एक हत्याओं ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी वही पुलिस के लिये आरोपियों को पकड़ना चुनौती साबित हो रहा था और ऐसे में एसडीओपी राजीव पाठक, निरीक्षक यू.पी. सिंह, निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह एवं माड़ा निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी क्षेत्र में ही डेरा डालकर आरोपियों की धरपकड़ में जुटे रहे और पुलिस का यह प्रयास ही था जिस कारण इन अंधी हत्याओं का खुलासा हो सका और वही बीते 24 घंटों में पुलिस ने दो बड़े हत्याओं का खुलासा किया और इसके पहले धरी में हुई अंधी हत्या के खुलासे के बाद आज पुलिस ने दोहरी हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया है ।
उक्त अंधी हत्या के खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक, एसडीओपी सिंगरौली राजीव पाठक, एसडीओपी देवसर आशुतोष द्विवेदी, थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक यूपी सिंह, थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, उपनिरीक्षक अमन वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक रमेश प्रसाद, गुलाब प्रसाद, देवेंद्र पांडे, आरक्षक आलोक चतुर्वेदी, अनीश सिंह, अजीत सिंह परिहार, धीरेंद्र कुमार पटेल, अशोक यादव, अजय यादव, राहुल साहू, राहुल सिंह, बलिराम सिंह, कौशलेंद्र सिंह के साथ एफएसएल टीम व डॉग सकॉर्ट की सराहनीय भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal