ब्रेकिंग न्यूज़ – 01/03/2021
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/वरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :-आज दिनांक 1 मार्च 2021 को स्वच्छता अभियान दो वार्डों में चलाया गया वार्ड क्रमांक 13 बैगा बस्ती एवं वार्ड क्रमांक 15 सरसवाह में।

अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 सरसवाह में स्थित पुराने तालाब एवं तालाब के आसपास पूरे एरिया की सफाई किया गया। स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि हमारी स्वछता टीम एवं सफाई कर्मचारी मिलकर इस तालाब को एवं आसपास के एरिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही वार्ड वासियों से अपील किया गया कि हमारा सहयोग करें कचरा इधर-उधर ना फेंक कर, कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा दें ताकि हमारा सिंगरौली स्वच्छ और सुंदर बन सके।

इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 13 बैगा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे वार्ड में सफाई किया गया एवं वार्ड में स्थित प्राथमिक पाठशाला में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवं वार्ड वासियों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने और शिक्षा प्राप्त करने के विषय में जागरूक किया गया। तत्पश्चात सभी छात्र छात्राओं को भेंट स्वरूप में टी-शर्ट, मास्क, साबुन इत्यादि वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति:-संतोष तिवारी स्वच्छता निरीक्षक, जितेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक, बिहारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, छोटू उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, मनोज तिवारी सीटा डेल सफाई सुपरवाइजर, कृपाशंकर समाजसेवी,पूर्व पार्षद भानुमति मैडम, संजय कुशवाहा समाजसेवी, मोनू एवं जयंत जोन के समस्त सफाई मित्रों की उपस्थिति रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal