ब्रेकिंग न्यूज़ – 23/02/2021
हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-एन्टी भू – माफिया अभियान अंतर्गत आज दिनांक 23/02/2021 को कलेक्टर जिला सिंगरौली श्री राजीव रंजन मीना निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तथा अपर कलेक्टर श्री डी.पी. वर्मन के निर्देशन में उपखण्ड अधिकारी श्री ऋषि पवार के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 08 में शासकीय भूमियों पर निर्मित अवैध मकान एवं बाउण्ड्रीवाल को अतिक्रमण मुक्त किया गया ।

न्यायालय तहसीलदार सिंगरौली ( नगर) के न्यायालय द्वारा नियमानुसार अतिक्रामक , अनारस, वनारस पिता भास्कर जाधव, पिन्टु पिता भास्कर ,छेदी गायकवाड पिता खंगारा आदि को तलब किया जाकर सुनवाई कर बेदखली आदेश पारित किया गया ।
इसके उपरान्त आज दिनांक 23/02/2021 को लगभग 1 एकड 20 डिसिमल जमीन जिसकी कीमत 1 करोड़ 17 लाख 54 हजार 748 रूपए की शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया ।
उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली श्री ऋषि पवार के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजीव पाठक , तहसीलदार सिंगरौली (नगर) श्री जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी मोरवा श्री मनीष त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक श्री परमसुख बंशल,पटवारीगण एवं पुलिस बल उपस्थित रहे ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal