बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार के मंशानुसार एवं कलेक्टर द्वारा जिले के बेरोजगारो को रोजगार के मुख्यधारा जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के द्वारा जिले मे कार्यरत विभिन्न औद्योगिक कंम्पनियो से जिले मे निवासरत बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध मे जानकारी चाही गयी है ।

कलेक्टर ने औद्योगिक कम्पनियो मे जिले के कितने बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है और उनकी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराये जाने हेतु अपर कलेक्टर डीपी बर्मन को इस आशय का पत्र जिले मे कार्यरत औद्योगिक कम्पनियो को दिये जाने का निर्देश दिये है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal