ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत बीजपुर रोड गनियारी शांतिनगर मोड़ पर आमने – सामने दो कार में जबरदस्त भिड़न्त हुआ ।
जिसमे बताते है वाहन स्विफ्ट कार क्र. UP 67 P 4949 कार चालक ने UP 65 CV 8331 सुजकी मारुती कार को टक्कर मारा और वही दोनों कार के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वही राहगीर व दोनों कार सवार बाल – बाल बचे और सवार रहे कुछ लोगो हल्की चोटें आयी है ।
वही देखते ही देखते सड़के जाम हो गयी जिसे कोतवाली पुलिस पीसीआर वैन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जाम सड़क को खुलवाया गया और यह मामला कोतवाली थाना बैढन पहुंचा ।
मौके पर कोतवाली पुलिस एएसआई रामजी त्रिपाठी, सुनील सिंह, अवधेश सोनी, संत कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal