Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

72 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर करेंगे ध्वाजारोहण कल जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में होगा आयोजन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज 25 जनवरी 2021 को 72 वां “गणतंत्र दिवस” के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह बैढन के राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित होगा और इस समारोह में कलेक्टर राजीव रंजन मीणा कल दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे ।

मुख्य समारोह में प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ध्वजारोहण करेंगे और इस अवसर पर राष्ट्रीय सलामी एवं राष्ट्रधुन होगी और इसके तत्पश्चात मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे और इसके उपरान्त मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा और गणतंत्र दिवस परेड एवं मार्च पास्ट का आयोजन होगा ।

इस समारोह में विभिन्न विभागों की चलित झांकियों का प्रदर्शन भी होगा और कार्यक्रम के अंत में पुरस्कारों का वितरण होगा ।

वही 25 जनवरी 2021/ 26 जनवरी की संध्या को प्रदेश के समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर आकर्षक रौशनी की जाये और इस संदर्भ में कलेक्टर श्री मीणा ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे अपने जिला कार्यालयों एवं अधीनस्थ संस्थान भवनों में 26 जनवरी की शाम आकर्षक रौशनी करायें ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...