Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हरैया पहाड़ी पर दुपट्टे से लटकती शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा – पुलिस जुटी जाँच में अज्ञात युवक की लावारिस अवस्था में मिला शव, भेजवाया गया पीएम हाउस

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/12/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 25/12/2020 को नवानगर थाना अंतर्गत हरैया गाँव के पहाड़ी के ऊपर किशोरी के दुपट्टे से फांसी लगा शव लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया था ।

यह जानकारी पहाड़ पर लकड़ी बीनने वालों से पता चला तभी कल शाम को ही लगभग 5 से 6 बजे के बीच आनन-फानन में नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक – यूपी सिंह अपने दल बल के साथ स्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद देर रात को किशोरी के शव को कब्जे में लेकर रात को बैढन के पीएम हाउस पहुँचाया गया ।

वही परिजनों ने बताया कि दिनांक 17/12/2020 दिन- गुरुवार को किशोरी की उम्र 17 वर्ष निवासी- हरैया घर से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने नवानगर थाना दर्ज कराया था वही लगभग 8 दिन बाद मिलने से शव नाजूक हो गया था जो आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु शव को सौंप दिया गया और वही नवानगर पुलिस जांच में जुटी है ।

अज्ञात युवक का लावारिस अवस्था मे मिला शव

बैढन के अंबेडकर चौक व्यवसायिक शॉपिंग प्लाजा के पास सड़क पर एक अज्ञात युवक का लावारिस अवस्था में शव मिला है और वही बताते है कि युवक विक्षिप्त टाइप का था जो कुछ दिनों से बस स्टैंड के आसपास घूमता हुआ देखा गया था वही ठंड लगने से मौत होना चर्चा का बना हुआ जिसे कोतवाली थाना बैढन और नगर निगम के सहयोग से पीएम हाउस में शव को पहुंचाया गया और वही खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पायी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...