
बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मोरवा थाना अंतर्गत विगत दिवस 09 दिसम्बर को रुपये पैसे के लेन – देन को लेकर रवि कुमार सहीस व गोपी यादव के बीच विवाद हो गया था और विवाद इतना आगे बढ़ा कि गोपी यादव ने रवि के सिर पर लोहे की राड से वार कर दिया जिससे घायल को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त अस्पताल में में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां आज घायल रवि कुमार सहीस की मौत हो गयी ।
उक्त घटना के बाद ही मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है और वही मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09 दिसम्बर को फरियादी रामसजीवन सहीस निवासी बुढ़ी माई मंदिर रोड मोरवा ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका लड़का रवि कुमार सहीस व उसके दोस्त गोपी यादव पिता जीवन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी एनसीएल कालोनी मोरवा पैसा मांगने को लेकर वाद – विवाद किया जिस पर गोपी यादव ने रवि पर लोहे के राड से घातक वार सिर और सीने में किया जिस पर घायल को अस्पताल मोरवा एवं रेफर करने पर नेहरू अस्पताल में एडमिट किया गया और तत्काल थाना मोरवा में अप. क्र. 581/2020 धारा 294, 323, 506, 327 भा.द.वि. के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जो आज घायल की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी जिस पर आरोपी गोपी यादव के खिलाफ 302 ता.हि. की धारा बढ़ायी जायेगी ।
उक्त आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और जिस पर पूर्व से मारपीट के 06 अपराध दर्ज है व उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी में उनि. सरनाम सिंह, विनय शुक्ला, सउनि साहबलाल सिंह, प्रआर संतोष सिंह, जयराम गुप्ता, आर. संजय परिहार, सुबोध सिंह शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal