गाँव – गली में रहने वाले किसानों की चिन्तक केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता – रीति पाठक
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सिहोर जिले के नसरूलागंज में आयोजित राज्य स्तरीय किसान पंचायत के माध्यम से प्रदेश के पॉच लाख किसानों के खाते में दो हजार के मान से सौ करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गयी ।

सिंगरौली जिला में इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन पं. अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी में सीधी / सिंगरौली के सांसद श्रीमती रीति पाठक के मुख्य आतिथ्य में एवं देवसर विधानसभा विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ और टेलिकास्ट के प्रसारण के माध्यम से उपस्थित किसानों के मान. मुख्यममंत्री के उद्बोधन को सुना गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुये सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि गॉव गली में रहने वाले किसानों की चिन्ता केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता में है और वही कई जनकल्याणकारी योजनाएं हमारे देश के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा संचालित कर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ प्रदान कराया जा रहा है और वहीं हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा भी कई योजनाएं संचालित कर पात्र हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है और उन्होंने कहा कि करोना संकटकाल के दौरान अपने प्रदेश के किसानों के प्रति इतना संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री चौहान का मैं हार्दिक अभिनंदन करती हॅू कि वित्तीय संकट की बिना परवाह किये किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना संचालित कर चार हजार रूपये प्रदान किये अब किसानों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की राशि मिलाकर दस हजार रूपये प्राप्त होंगे जो किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और आज सिंगरौली जिले के सात हजार किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से लाभान्वित होगे ।
वहीं देवसर विधानसभा विधायक श्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हृदय में प्रदेश के किसान एवं जनता का निवास करते है और उन्होने सभी वर्गो के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर लाभ प्रदान कराया जा रहा है ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, एसडीएम एसपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, प्रभारी तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह, समाजसेवी प्रवीण तिवारी, विनोद चौबे, आशीष शुक्ला, अशोक पाठक सहित किसान भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal