Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जयन्त एवं निगाही खदानों के निरीक्षण के साथ संपन्न हुआ कोल इंडिया चेयरमैन का एनसीएल दौरा जयन्त एथलेटिक अकादमी के विस्तारीकरण का किया शिलान्यास।

ब्रेकिंग न्यूज – 29/11/2020

हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री प्रमोद अग्रवाल ने रविवार को एनसीएल की जयंत एवं निगाही खदान का दौरा किया। जयन्त खदान का दौरा श्री अग्रवाल ने जयन्त की गंगा ड्रैगलाइन का संचालन देखा तथा तुर्रा सीम (एन.सी.एल की सबसे निचली कोयला परत) में ‘सर्फेस माइनर’ के प्रथम नियोजन का उद्घाटन भी किया।

जयन्त एथलेटिक अकादमी के विस्तारीकरण का किया शिलान्यास खदान के निरीक्षण के उपरांत श्री अग्रवाल ने जयंत क्षेत्र स्थित आवासीय एथलेटिक एकेडमी का निरीक्षण तथा इसके विस्तारीकरण का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। एनसीएल ,जयन्त आवासीय एथलेटिक एकेडमी में युवा खिलाड़ियों को सीएसआर के तहत शिक्षा सुविधा के साथ, एथलेटिक्स विधा में राष्ट्रीय स्तर का नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण देती है। प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन में सुधार को देखते हुए यहां पर 40 अन्य लोगों के आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है । यहां पर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है श्री अग्रवाल जयंत स्थित रोज़ गार्डन भी गए तथा गार्डन की सुंदरता का आनंद लिया।

निगाही खदान का दौरा इसी क्रम में श्री अग्रवाल ने निगाही खदान का भी दौरा किया । निगाही में उन्होने, खदान के निरीक्षण के साथ, नव विकसित व्यू पॉइंट का उद्घाटन किया और निगाही क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस दौरान एनसीएल के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक श्री पी के सिन्हा, निदेशक(कार्मिक) श्री बिमलेन्दु कुमार, निदेशक(तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(तकनीकी/परियोजना & योजना) श्री एस एस सिन्हा, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्रमिक प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि श्री अग्रवाल एनसीएल के दो दिवसीय प्रवास पर थे। उन्होने एनसीएल के 36वें स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...