
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पत्रकार पर हुए हमले की निंदा, कार्यवाही की मांग

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन गत दिवस दिनांक 27 नवम्बर की शाम 05:00 बजे थाना मोरवा क्षेत्र के भूसा मोड़ स्थान के पास पत्रकार सुनील सोनी एवं फणीन्द्र कुमार सिन्हा के ऊपर विवेक वैश्य एवं अन्य लोगो द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसमें सुनील सोनी को सिर हाथ पैर में गम्भीर चोटें आयी हैं और वही फणीन्द्र को भी हाथ में चोटें आयी हैं और बताते है कि हमलावर 9-10 की संख्या में थे।
वही ज्ञापन पत्र में लिखा गया है कि विवेक वैश्य एक आदतन अपराधी है और उसके द्वारा इस तरह की घटनाये पूर्व में भी की जा चुकी हैं सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस के पुत्र होने के कारण पुलिस कारगर कार्यवाही नहीं करती है जिससे विवेक बैस का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है ।
उक्त पत्रकार पर हुये हमले के मद्देनजर उचित कार्यवाही करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर को ज्ञापन पत्र सौंपा गया है ताकि अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति न किया जा सके ।
जिसकी प्रतिलिपि- जिला कलेक्टर सिंगरौली, पुलिस महानिरीक्षक संभाग रीवा, मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक भोपाल, मध्यप्रदेश शासन गृहमंत्री भोपाल को ज्ञापन पत्र संप्रेषित किया गया है ।
वही आज शाम 4:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने पत्रकार वार्ता रखी थी जिसमे पत्रकार सुनील सोनी और फणींद्र सिन्हा हमले की निन्दा करते हुये कड़ी आलोचना की और जिले के अधिकारियों द्वारा आरोपी पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो जिला कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी ।
उक्त ज्ञापन पत्र सौपने में मुख्य रूप से आईएफडब्ल्यूजे (पत्रकार संगठन) प्रदेश उपाध्यक्ष- आरके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष- विकासदेव पाण्डेय, सुनील सोनी, रमेश वर्मा, शिवगोविंद शाह, आशीष, शशिकांत कुशवाहा, राजेश सिंह, रंजीत राय, दिनेश पाण्डेय, अरुण सिंह, राजकुमार सिंह, फणीन्द्र कुमार सिन्हा, नीरज पाण्डेय, अरविंद शाह, सलीम खान, अवनीश तिवारी, राजकिशोर पाण्डेय उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal