ब्रेकिंग न्यूज – 21/11/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-आपको बताते चलें मामला विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयन्त चौकी क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट का है। जहाँ मृतक 25 वर्षीय प्रदीप शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा अपने आवास में अज्ञात कारण वश फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मौके पर जयन्त पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वही दूसरा मामला जयन्त के भी.टी.सेंटर छठ घाट में 15 वर्षीय नाबालिक की डूब जाने की सूचना मिलते ही जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी अपने दल बल के साथ पहुंचे तथा SDERF टीम की मदद से सर्चिंग की नाबालिक के शव को बरामद कर डॉयल 100 वाहन के माध्यम से शव को पोस्ट मॉडम के लिए भेजा गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal