बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- खुटार पुलिस का “ऑपरेशन शिकंजा” एक माह के भीतर पांचवी बड़ी सफलता,अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा।सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध कारोबार,अपराध,वारंटियों पर लगातार अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चलाया गया है “ऑपरेशन शिकंजा” उसी अभियान के तहत लगातार सिंगरौली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही।आज खुटार पुलिस के द्वारा सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय व खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया के सतत निगरानी में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा को बड़ी सफलता हाथ लगी जब चौकी क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
आपको बता दे कि मुखबिरो से खुटार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति परसौना नहर के समीप कन्वेयर बेल्ट के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु दूसरी जगह ले जाने को रखा है और गाड़ी का इंतजार कर रहा है मुखबिरो की सूचना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा द्वारा रेडमार कार्यवाही करते हुए आरोपी उपेन्द्र कुमार उर्फ पण्डु शर्मा पिता रामप्रकाश शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी धतूरा बरवाटोला को 58 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया शराब की कीमत तकरीबन 8650 रुपये बताई जा रही है,आरोपी उपेन्द्र शर्मा पर अपराध क्र 905/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,उप निरीक्षक मुकेश झारिया,सहायक उपनिरीक्षक जी.पी कुशवाहा,प्रधान आरक्षक इंद्रभान सिंह,संतोष कुमार वैश्य, आरक्षक पुष्कर पोरवाल,दिलीप धाकड़,गुलाब सिंह,अशोक प्रताप की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal