बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- खुटार पुलिस द्वारा लगातार जुर्म,अपराध,वारंटियों व अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने के काम किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।खुटार चौकी प्रभारी द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर उनके साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है वही अवैध कारोबार पर भी लगातार कार्यवाही जारी है आज खुटार पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया के हाथों एक सफलता हाथ लगी जब अवैध रेत का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को जप्त किया गया

आपको बता दे कि खुटार चौकी प्रभारी अपने टीम के साथ भ्रमण पर थे तभी मुखबिरो से सुचान प्राप्त हुआ कि एक ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते हुए परसौना की तरफ जा रहा है जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर रोककर रेत परिवहन का कागजात मांगा गया लेकिन ट्रैक्टर चालक के पास कोई कागजात न होने के कारण रेत सहित ट्रैक्टर को जप्त कर अपराध क्र 0152/20 धारा 379,414 भादवि 53 मध्यप्रदेश गौड़ खनिज अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपी चालक रामप्रकाश पनिका पिता रामगरीब पनिका उम्र 23 वर्ष निवासी करामी थाना माड़ा को न्यायालय बैढ़न में प्रस्तुत किया गया
उक्त कार्यवाही में खुटार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,प्रधान आरक्षक सतेंद्र अग्निहोत्री,इन्द्रभान सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,दीलिप धाकड़,मुनेन्द्र मिश्रा व गुलाब सिंह की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal