बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरफ से सक्रिय है और लगातार कोरोना संक्रमण से लोगो को बचाने का प्रयास किया जा रहा है वही जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा लगातार लोगो से कोरोना वायरस से बचने और नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं उसी के तहत आज सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा के द्वारा अपने खुटार पुलिस टीम के साथ मिलकर खुटार बाजार में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया वही सभी दुकानदारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा बताए हुए नियमो का पालन करने के लिए कहा गया वही सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा ने लोगो से कहा कि मास्क का पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें हाथों को सैनिटाइज करें साबुन से अच्छी तरह से धोए व दो गज दूरी एक दूसरे से बनाये रखे और दुकान के बाहर उचित दूरी पर गोला बनाये

वही बिना मास्क वाले पांच लोगों पर खुटार पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए उनसे जुर्माना वसूल किया और आगे उन्हें मास्क लगाने लगाने और नियमो का पालन करने को कहा गया
पुलिस एक्ट के तहत भी हुई चार कार्यवाही
खुटार बाजार में सकरी सड़क होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है वही घंटो जाम लगता जिसको लेकर लोगो के द्वारा खुटार पुलिस को भी सूचना दी गई थी जिसके बाद आज खुटार पुलिस ने सड़क के दोनो किनारे खड़े ऑटो,ठेला वालो पर कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट के तहत चार लोगों से जुर्माना वसूल किया वही होटल वालो को समझाइश दी गई कि कचड़े को सड़क पर न फेके इससे बीमारियां फैलती है स्वच्छता को अपनाते हुए होटल का संचालन करे
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक संतोष वैश्य,सतेंद्र अग्निहोत्री,इन्द्रभान सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,मुनेन्द्र मिश्रा,संजीत कुमार,गुलाब सिंह व अशोक प्रताप रहे मौजूद
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal