बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माड़ा अमहरा ग्राम पंचायत में राशन के दुकानदार द्वारा राशन न वितरित किये जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये लगभग 35 आदमियों के साथ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया और वही कोई धरना नहीं, कोई प्रदर्शन नहीं इसके बावजूद सियासी दबाव में आकर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुकदमा कायम किया ।

यह एक पक्षीय कार्यवाही थी क्योंकि विगत दिवस भाजयुमो द्वारा अम्बेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया और फिर भी पुलिस विभाग ने सत्तापक्ष के दबाव में आकर एफआईआर नहीं किया ।
उक्त अवसर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता- संदीप शाह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया ।
आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने कहा कि गरीबों के लिए राशन की मांग सड़क पर उतरकर जारी रहेगी और पुलिस को जितना मुकदमा कायम करना हो, जेल भेजना हो भेजे और यह लड़ाई प्रदेश स्तर की होगी और उन्होने कहा कि यह गरीब बनाम दलालों की लड़ाई जारी रहेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal