ग्वालियर
पुलिस विभाग में दाऊ नाम से चर्चित रहे एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन व वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप दुबे सहित 15 पुलिस अधिकारी व जवान सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। एसपी अमित सांघी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व जवानों को स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाइ दी। दाऊ कोतवाली, कंपू व पड़ाव सहित कई थानों में प्रभारी का दायित्व संभाल चुके हैं।
यह भी रिटायर्ड हुए- एसआइ धर्मवीर सिंह, एएसआइ करन सिंह, सुरेश चंद्र, रनवीर गुर्जर, विजय सिंह, इंद्रपाल सिंह चौहान, गायत्री राजपूत, प्रधान आरक्षक जर्नादन शर्मा व रमेश बाबू, विश्वेश्वर शर्मा, विरखेराम, आशाराम, व महाराज सिंह भी सेवानिवृत्त हुए हैं। एसपी ने विदाई के समय इन अधिकारियों व जवानों को समझाइश दी कि कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal